शिविर के तीसरे दिन पर “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता” विषय पर संगोष्ठी एवं रैली आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिविर के तीसरे दिन पर “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता” विषय पर संगोष्ठी एवं रैली आयोजित

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-24T08:25:54Z
    Share
शिविर के तीसरे दिन पर “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता” विषय पर संगोष्ठी एवं रैली आयोजित
फोटो...

बदायूं । जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता” विषय पर संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवको एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व को रेखांकित करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ हुआ। 
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ अंशुमन गुप्ता ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है

 तथा इसके लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
संगोष्ठी के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान “पेड़ लगाओ–पर्यावरण बचाओ” एवं “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम उनौला एवं ग्राम झंडपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्य डॉ निशि अवस्थी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह, समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक - स्वयंसेविकाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close