चपटा आसरा कॉलोनी में बिजली चोरी पर छापा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चपटा आसरा कॉलोनी में बिजली चोरी पर छापा

Friday, February 20, 2026 | February 20, 2026 Last Updated 2026-02-21T04:54:35Z
    Share
चपटा आसरा कॉलोनी में बिजली चोरी पर छापा

नेशनल 24 अमित कुमार जोशी 
रामपुर। शहर में विद्युत विभाग ने गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाते हुए चपटा आसरा कॉलोनी में अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान हाई लाइन लॉस वाले आलू फार्म फीडर क्षेत्र में चलाया गया, जहां लगातार बढ़ते नुकसान को देखते हुए कॉलोनी को विशेष रूप से चिन्हित किया गया था। अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र के कई घरों और छोटे प्रतिष्ठानों की जांच की

। निरीक्षण के दौरान छह लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। टीम ने मौके पर ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को राजस्व हानि होती है, बल्कि नियमित रूप से बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। लाइन लॉस बढ़ने से क्षेत्र में लो वोल्टेज और आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी सामने आती है। 

अधिकारियों ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हाई लॉस वाले फीडरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close