फतेहगंज पूर्वी/
मंगलवार को शाम के समय थाना में आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी संतोष कुमार द्वारा नगर से लेकर देहात के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की।मंगलवार को शबे बारात का मुस्लिम त्योहार है उसके बाद महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर मीटिंग की गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोगों के आपसी सौहार्द व सहयोग से ही सभी त्योहार मनाएं।अगर कही कोई खुरापाती तत्व महौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं तो तुरंत सूचना दे पुलिस आपकी सेवा में हर समय तत्पर है।नगर और देहात के मंदिरों के पुजारी
,संरक्षक, मस्जिदों के मौलवी भी पीस कमेटी की बैठक में मौजूद रहे थे।थाना परिसर में हुई कमेटी की बैठक में नगर चैयरमैन संजय पाठक, आचार्य अजय कुमार शर्मा,वीरेश मिश्रा,पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल
,अमित मिश्रा,राजीव अग्रवाल, अजय मिश्रा, उमेश शर्मा, शमशुद्दीन, जहीर अहमद, फारुक ,दीपक पाठक,टिंकू सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।