सहसवान तहसील में “यादव जी की लव स्टोरी” मूवी के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान तहसील में “यादव जी की लव स्टोरी” मूवी के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-24T12:42:52Z
    Share
सहसवान तहसील में “यादव जी की लव स्टोरी” मूवी के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सहसवान तहसील में “यादव जी की लव स्टोरी” नामक मूवी के विरोध में क्षेत्र के युवाओं व समाज के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान इंजीनियर यदुवंश यादव व उनकी टीम ने तहसील पहुंचकर एसडीएम सहसवान को ज्ञापन सौंपा और मूवी को बंद करने तथा उसके बहिष्कार की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी समाज,जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान को प्रभावित करती है, इसलिए इस प्रकार की चीजों का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी से विरोध नहीं बल्कि समाज में सम्मान, एकता और भाईचारा बनाए रखना है।

इस आंदोलन को सहसवान विधायक बृजेश यादव सहित क्षेत्र के साथियों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे प्रदर्शनकारियों का मनोबल और मजबूत हुआ। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी समाज के प्रति गलत संदेश देने वाली सामग्री पर रोक लग सके।

कार्यक्रम में जितेंद्र यादव (डायरेक्टर), निर्वेश यादव, बबलू यादव (ब्लॉगर), मुलायम सिंह यादव, लोकेश यादव, ठाकुर शिवम, अनीश अहमद सहित अन्य कई साथी मौजूद रहे। सभी ने समाज में आपसी सहयोग, भाईचारा और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया तथा आगे भी समाजहित के मुद्दों पर एकजुट रहने की बात कही।

अंत में सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि प्रशासन इस विषय पर उचित कदम उठाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close