बदायूं में घुमंतू सांडों का आतंक, किसान बुरी तरह परेशा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में घुमंतू सांडों का आतंक, किसान बुरी तरह परेशा

Wednesday, February 11, 2026 | February 11, 2026 Last Updated 2026-02-11T13:44:36Z
    Share
बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं में घुमंतू सांडों का आतंक, किसान बुरी तरह परेशा

बदायूं। जिले के म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत वनबौसरी में घुमंतू सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सांडों के हमलों से ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपनी फसलों की रखवाली करने खेतों पर जाने से भी डरने लगे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक घुमंतू सांड ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बांध दिया। इसके बाद ब्लॉक म्याऊं के संबंधित अधिकारियों को फोन कर सूचना दी गई और टीम बुलाने की मांग की गई।


आरोप है कि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को गुमराह कर सांड को छुड़वा दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड छोड़े जाने के बाद फिर से गांव में आतंक फैलने की आशंका बनी हुई है।


किसानों का दर्द बयां करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जब वे रात में फसल की रखवाली के लिए खेतों पर जाते हैं और सांडों को भगाने की कोशिश करते हैं, तो सांड हमला कर देते हैं। उन्होंने कहा,
“अगर सांड से बच गए तो खेतों में लगे तारों से घायल हो जाते हैं, और अगर तार से बच गए तो सांड से नहीं बच पाते।”


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घुमंतू पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और गांव को सांडों के आतंक से मुक्त कराया जाए, ताकि किसान बिना डर के अपनी फसलों की रखवाली कर सकें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close