वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह थाना वजीरगंज का किया वार्षिक निरीक्षण
Sampadak Rahul Sharma ke report badayun
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना वजीरगंज का किया वार्षिक निरीक्षण
28/02/26
वजीरगंज बदायूं-आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने वजीरगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों मालखाने में रखे शस्त्रों और बंदी ग्रह की सफाई का जायजा लिया
आइजी आरएस शिकायतों के निस्तारण के जल्द करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा की और मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और आगामी त्योहारों होली व रमजान को लेकर संभ्रांत लोगों के साथ शांति बैठक के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने लंबित विवेचना को जल्द पूरा करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
परिसर की सफाई अभिलेख और रजिस्टरों की रखरखाव तथा शस्त्रों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया
कानून व्यवस्था में किसी भी लापरवाही को न बरतने की चेतावनी भी जारी की।