*-प्रेस नोट- दिनाँक 15.03.2026
थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 14.03.2026 को वादी वदन सिह पुत्र पीताम्वर जाटव निवासी ग्राम सैफुल्लागंज थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ द्वारा थाना इस्लामगर पर एक तहरीर दी कि अभियुक्त 1- यादवीर यादव पुत्र रामफल 2.मुनीश पुत्र यादवीर यादव निवासीगण ग्राम सैफुल्लागंज थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ
द्वारा वादी के ट्रैक्टर को रुकवाकर गाली-गलौच कर मारपीट की व जान से मारने की नियत से फायर कर देना व जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करने के सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा
115(2)/352/109(1)बीएनएस व 3(1)द,3(1)ध,3(2)V SC ST ACT पंजीकृत कराया गया । अभियोग उपरोक्त में नामित अभियुक्त यादवीर यादव थाना इस्लामनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है ।
अभियोग उपरोक्त के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तार अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक
14/15.03.2026 की रात्रि को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त यादवीर यादव को खंजनपुर मोड से गिरफ्तार किया गया एव मुकदमा उपरोक्त की घटना मे प्रयुक्त असलाह अभि0 की निशादेही पर सहसवान मोड पर कोहरा कट के सामने बने टूटे यात्री शेड के कोने से घटना मे प्रयुक्त
एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व नाल मे फंसा एक अदद खोखा कारतूस 315 बरामद किया गया एव मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पेशी हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।