बुजुर्ग महिला के बैग से 10 हजार रुपये गायब, नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की आशंका।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बुजुर्ग महिला के बैग से 10 हजार रुपये गायब, नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की आशंका।

Wednesday, March 11, 2026 | March 11, 2026 Last Updated 2026-03-11T16:35:30Z
    Share
बुजुर्ग महिला के बैग से 10 हजार रुपये गायब, नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की आशंका।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ चौपला क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के बैग से करीब 10 हजार रुपये गायब हो गए। पीड़िता को शक है कि किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर या किसी अन्य तरीके से ठगी कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


गांव हशुपुर निवासी संगीता शर्मा मंगलवार को गढ़ चौपला स्थित बैंक से 11 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। बैंक से निकलने के बाद वह आंबेडकर गेट के पास एक मोबाइल की दुकान पर फोन ठीक कराने के लिए रुकीं। इसके बाद वह घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गईं।

महिला का कहना है कि ऑटो में बैठने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर जैसा महसूस हुआ और कुछ समय तक उन्हें ठीक से होश नहीं रहा। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें रखे 10 हजार रुपये गायब थे।

पीड़िता के अनुसार बैंक से निकाली गई रकम में से एक हजार रुपये उन्होंने अलग रख लिए थे, जबकि बाकी 10 हजार रुपये बैग में रखे थे, जो बाद में नहीं मिले।

इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close