14 व 15 मार्च तक जखेली में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

14 व 15 मार्च तक जखेली में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:14:11Z
    Share
14 व 15 मार्च तक जखेली में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

बदायूँ : 12 मार्च। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रंसस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 14 व 15 मार्च 2026 को ग्राम व न्याय पंचायत-जखेली विकास खण्ड-जगत बदायूँ मे शरू किया जा रहा है।


 उन्होंने बताया कि कार्यकम न्याय पंचायत जखेली में किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर मे सूक्ष्म उद्योग जैसे-पापड, अचार कचरी, मसाला आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा 

इसमे बेरोजगार युवक-युवतियो को खाद्य प्रंसस्करण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते है जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 01 लाख मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close