फील्ड ऑफिसर से 1.40 लाख की लूट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फील्ड ऑफिसर से 1.40 लाख की लूट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Wednesday, March 11, 2026 | March 11, 2026 Last Updated 2026-03-11T12:43:37Z
    Share
फील्ड ऑफिसर से 1.40 लाख की लूट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सहसवान, बदायूं। जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र में फील्ड ऑफिसर से लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोककर उससे एक लाख से अधिक की नगदी छीन ली थी और फरार हो गए थे।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर क्षेत्र के ग्राम दहलिया निवासी अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर सहसवान स्थित शिखा अर्बन एंड रूरल इंटरप्राइजेज कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

 उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च 2026 को वह कंपनी के सदस्यों से कुल 1,40,640 रुपये की नगद रिकवरी कर सहसवान स्थित अपने कार्यालय लौट रहे थे।
बताया गया कि रात करीब 8 बजे वह दरियापुर-कोल्हाई मार्ग पर दरियापुर गांव के खंडजा रास्ते से गुजर रहे थे।

 तभी पहले से मोटरसाइकिल पर खड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब में रखी 1,40,640 रुपये की नकदी निकालकर कोल्हाई की दिशा में भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।


पीड़ित ने बताया कि वह अंतिम रिकवरी गांव सराय मंसुख से करने के बाद कार्यालय लौट रहे थे। घटना के बाद उन्होंने अपने मैनेजर को फोन से पूरी जानकारी दी, जो कुछ देर में मौके पर पहुंच गए।

इस मामले में थाना मुजरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close