गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Thursday, March 19, 2026 | March 19, 2026 Last Updated 2026-03-19T13:24:26Z
    Share
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कछला गंगा घाट पर एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेंटिंग क्विज, निबंध गंगा स्वच्छता रैली श्रमदान एवं जागरूकता गोष्ठी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौर रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम में गंगा समग्र, होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ,की समस्त टीम , एचपी इंटरनेशनल हायर एजुकेशन बदायूं एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौआ बदायूं के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनसमुदाय ने सक्रिय सहभागिता की इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को डीपीओ, नमामि गंगे द्वारा नमामि गंगे की टी-शर्ट प्रदान की गई गंगा स्वच्छता की शपथ गंगा समग्र की प्रांतीय संयोजक श्रीमती सीमा चौहान द्वारा दिलाई गई गंगा स्वच्छता रैली का शुभारंभ नगर पंचायत से किया गया जिसे गंगा समग्र के जिला संयोजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रैली नगर पंचायत से प्रारंभ होकर कछला गंगा घाट तक पहुंची जिसमें लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया इसी क्रम में कछला गंगा घाट पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने सहभागिता करते हुए मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया समस्त कार्यक्रम होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुए इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ओम सिंघानिया पुष्कर चंदन सिंह धीरेंद्र कुमार सिंह मनोज कुमार राठौर सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा स्वच्छता के प्रति जन-जन में जागरूकता उत्पन्न करना एवं समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना रहा जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक योगदान दिया


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close