मोबाइल न देने पर भतीजे ने चाचा को पीटा
पीटने के दौरान चाचा के कंधे की हड्डी टूटी।
फतेहगंज पूर्वी/थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेडकर नगर उर्फ चमर सुकटिया निवासी मुनेंद्र ने थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बैठा हुआ मोबाइल चला रहा था कि उसके भतीजे प्रकाश की पत्नी नन्ही देवी ने उस मोबाइल मंगा जब उसने मोबाइल देने से मना कर दिया
तो नहीं देवी ने अपने पति प्रकाश के साथ मिलकर उसकी बुरी तरीके से डंडों से पीटा , पीटने के दौरान उसके कंधे की हड्डी टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा प्रकाश एवं उसकी पत्नी नंदिनी देवी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं इसलिए महिलाओं उसे जान से मार देना चाहते हैं
उसको अपने भतीजे बा उसकी बहू दोनों से अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने प्रार्थी मुनेंद्र की तहरीर पर नन्ही देवी व उसके पति प्रकाश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चमर सुकटिया के एक व्यक्ति ने अपने भतीजे ब उसकी पत्नी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उक्त मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।