बरेली में डबल मर्डर केस में 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में डबल मर्डर केस में 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर*

Tuesday, March 17, 2026 | March 17, 2026 Last Updated 2026-03-17T11:50:30Z
    Share
*बरेली में डबल मर्डर केस में 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर*

मुठभेड़ के दौरान दो कांस्टेबल भी हुए गंभीर रूप से घायल। 

जनपद बरेली/ थाना इज्जत नगर क्षेत्र में सोमवार को हुई पंचायत में पैरोल पर आए हुए आरोपी अफसर ने भारी पंचायत में अपने साले और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सास और साले की हत्या करने के बाद आरोपी अफसर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची
 स्थानीय पुलिस एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेरा बंदी शुरू कर दी।
इसी क्रम में आज मुखविर की सूचना पर आरोपी अफसर की सहारा ग्राउंड बरेली में घेराबंदी की गई 

तो उसने पुलिस पार्टी के ऊपरी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लग गई और पुलिस के द्वारा उसे जिला अस्पताल बरेली ले जाते समय अपने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी अफसर का अपनी पत्नी साईमा से बहुत समय से विवाद चल रहा था इसी विवाद को सुलझाने को लेकर सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी पंचायत के दौरान ही आरोपी अवसर ने अपने सास 

और साले आदिल पर चाकू से हमला कर दिया दोनों लोगों पर टावर तो हमले करने से दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए बीच बचाव के दौरान आरोपी ने पत्नी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मां बेटे को अस्पताल में भर्ती करने के बाद इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close