26 मार्च को होगी धान-गेहूं छानस की नीलामी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

26 मार्च को होगी धान-गेहूं छानस की नीलामी

Wednesday, March 18, 2026 | March 18, 2026 Last Updated 2026-03-18T12:26:25Z
    Share
26 मार्च को होगी धान-गेहूं छानस की नीलामी

बदायूँ : 18 मार्च। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय कृषि प्रक्षेत्र बगरैन पर खरीफ एवं रबी 2024-25 में उत्पादित धान तथा गेहूँ बीजो के विधायनोपरान्त प्राप्त धान छानस मात्रा 38.19 कु० एवं गेहूँ छानस मात्रा 26.71 कु० का निस्तारण / नीलामी शासनादेश संख्या-57/18-2-2024-97 (ल0उ0) 2016 दिनांक 26

 नबम्बर 2024 के बिन्दु संख्या-2 के क्रम में नियमानुसार जेम पोर्टल पर आमंत्रित निविदा निविदादाताओं के माध्यम से प्राप्त एवं अपलोड आवेदनों के आधार पर 26 मार्च 2026 को समय अपरान्ह 4ः00 बजे कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, बदायूँ पर नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी जायेगी।


उन्होंने बताया कि नीलामीदाता अपना आवेदन जेम पोर्टल पर 25 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। विस्तृत नीलामी की सूचना जिला कृषि अधिकारी, बदायूँ के कार्यालय एवं राजकीय कृषि बीज सम्बर्द्धन प्रक्षेत्र, बगरैन, बदायूँ के सूचना पट पर कार्य

 दिवस में देखी जा सकती है। बोली दाता/क्रेता नीलामी से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में राजकीय कृषि बीज सम्बर्द्धन प्रक्षेत्र, बगरैन, बदायूँ पर नीलामी हेतु छानस देख सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close