बदायूँ : 05 मार्च। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जनपद के समस्त किसानों को जानकारी देते हुए बताया है कि उनके द्वारा कृषि यन्त्रीकरण की योजनाओं में 25 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक जो यन्त्रों की बुकिंग करायी गयी थी,
यन्त्रों की बुकिंग उपरान्त लाभार्थियों के चयन हेतु 06 मार्च 2026 को शुक्रवार को 11 बजे विकास भवन सभागार बदायूँ में ई-लॉटरी का आयोजन जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष किया जायेगा। ईच्छुक व्यक्ति समय से पहुंचकर ई-लॉटरी में भाग ले सकते हैं।
-----