मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Tuesday, March 24, 2026 | March 24, 2026 Last Updated 2026-03-25T06:46:41Z
    Share
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, लेकिन रिंकु सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस पर सीएम योगी ने बताया कि रिंकू सिंह पहले से एक क्रिकेट कैंप में व्यस्त हैं,

 इसलिए वे समारोह में नहीं पहुंच पाए। उनका नियुक्ति पत्र सुरक्षित रखा गया है, जिसे बाद में सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि “हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं,”

 और यह भी जोड़ा कि “चौका-छक्का कहीं भी लगे, बल्ला और गेंद यूपी का ही होता है।”
इस मौके पर गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को डीएसपी बनाया गया। वहीं पैरा ओलंपिक पदक विजेता प्रवीन कुमार, अजीत सिंह और सुमित एंटील को जिला पंचायती राज अधिकारी नियुक्त किया गया।


इसके अलावा प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी का पद मिला। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मान और नई जिम्मेदारी देकर उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close