एनएच-9 पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एनएच-9 पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा।

Wednesday, March 11, 2026 | March 11, 2026 Last Updated 2026-03-11T16:06:12Z
    Share
एनएच-9 पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित ब्रजघाट पलवाड़ा चेक पोस्ट के पास मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गजरौला की ओर से ईंटों से भरा एक ट्रक आ रहा था। इसी दौरान सड़क क्रॉस करते समय दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सड़क हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया। 

पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में जाम को खुलवा दिया गया और यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया। हादसे के दौरान किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है

 कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close