बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग खेली होली: प्रेम और भाईचारे का संदेश, मुस्लिम समुदाय भी हुआ शामिल
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
बदायूं जिले के बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट ने परसिया में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवा साथियों के साथ धूमधाम से होली मनाई। इस अवसर पर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में टेंट और डीजे की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य किया। इस 'रंगों के महाकुंभ' में संजीव मिश्रा एडवोकेट, अक्षित प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह, मयंक सिंह चौहान, प्रियंक चौहान, अमित सिंह कठेरिया, अभिषेक सिंह कठेरिया उर्फ लेखु सिंह मास्टर, मंजीत सिंह और सौरभ सिंह सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।
सुनील सिंह एडवोकेट ने बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित साथियों के लिए फल, नमकीन, मिठाइयां, पेप्सी, मेवे और भोजन की व्यवस्था भी की थी।
इस अवसर पर बरेली के उद्योगपति निहाल सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे और युवा साथियों के साथ नृत्य कर उनका उत्साह बढ़ाया। गजेंद्र सिंह ने "मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने" गाने पर नत्य कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण मुस्लिम समुदाय के शहरोज और उनके लगभग 15-16 साथियों की भागीदारी रही। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को रंग लगाकर और नृत्य करके आपसी भाईचारे तथा हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।