बदायूँ 15 मार्च। 14 व 15 मार्च 2026 को पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र केदारनाथ इंटर कॉलेज, गिन्दो देवी डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज बदायूं तथा कोषागार का निरीक्षण किया।
आज द्वितीय दिवस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 जनपद बदायूं में 15 केंद्रों पर सकुशल रूप से संपन्न हुई।जिसमें प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे
और 1155 अनुपस्थित रहे।वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3173 उपस्थित रहे और 1147क्षअभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.26 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.45 प्रतिशत रहा।जनपद के सभी
15 केंद्रों पर द्वितीय दिवस की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। दो दिवसीय परीक्षा में कुल 17280
अभ्यर्थी पंजीकृत थे,जिसमें 12480 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 4800 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।दोनों दिवस का कुल उपस्थिति प्रतिशत 72.22 प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
-----