किसान जागरूकता एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान जागरूकता एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thursday, March 26, 2026 | March 26, 2026 Last Updated 2026-03-26T12:06:51Z
    Share
किसान जागरूकता एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता दुष्यंत सिंह तहसील क्राइम रिपोर्टर की रिपोर्ट बिसौली 

आज Pioneer Seeds India द्वारा बसंत कालीन मक्का के संदर्भ में एक किसान जागरूकता एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन बिसौली जनपद बदायूं में किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 400-450 किसानों ने भाग लिया, जिसमें बिल्सी बिसौली वजीरगंज एवं बदायूं

 क्षेत्र के किसान शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को लकी ड्रॉ के माध्यम से साइकिल, स्प्रे पंप, टॉर्च एवं मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा मक्का की उन्नत खेती की तकनीक (बुवाई से कटाई तक) पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
किसानों ने बताया कि P1891 maize एवं P1899 maize किस्में अन्य किस्मों की तुलना में लगभग 2 क्विंटल प्रति बीघा अधिक उत्पादन देती हैं तथा 7–10 दिन पूर्व पक जाती हैं, जिससे उन्हें बेहतर लाभ प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी -रोहित सिंह ने किया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close