घरेलू गैस पेट्रोल डीजल की जनपद में कोई कमी नहीं
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं डीजल / पैट्रोल की कोई कमी नहीं है।
दिनाँक 26-03-2026 को विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 19711 घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध है वही पैट्रोल पम्पों पर 1507 कि०ली० पैट्रोल एवं 1978 कि०ली० डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।
पैट्रोल पम्पधारकों द्वारा पैट्रोल / डीजल की आपूर्ति प्राप्त करने हेतु तेल कम्पनी में निरन्तर इण्डेन्ट लगाये जा रहें है जिसके सापेक्ष उन्हें तेल कम्पनी से उनकी मांग के अनुसार डीजल एवं पैट्रोल की प्राप्ति हो रही है। इस प्रकार गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं पैट्रोल पम्पों पर डीजल/पैट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है वह तत्काल सम्बन्धित तेल कम्पनी के मोबाईल एप अथवा सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर सम्पर्क स्थापित कर ई-
के०वाई०सी० करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर के०वाई०सी०/ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्तानुसार अवगत होने का कष्ट करें