*शातिर अपराधी को चोरी के ऑटो रिक्शा व अवैध तमंचा सहित पुलिस ने दबोचा*
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बीती बुधवार की रात को एक शातिर अपराधी को मैं अवैध 315 बोर के तमंचा एवं चोरी के ऑटो रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है पूछताछ में शातिर अपराधी इंद्रपाल उर्फ इंद्र प्रकाश पुत्र रामवीर निवासी डगरोली थाना फतेहगंज पूर्वी ने पुलिस को बताया कि उसने 20 मार्च की रात में सैटलाइट बस स्टेशन से एक ऑटो बुक किया था जिस पर वह और उसके साथी बैठ गए थे
जब ऑटो पचौमी के पास पहुंचा तो ऑटो चालक से कहा कि उन लोगों को उसके गांव छोड़ दो जब ऑटो शिवपुरी के पास पहुंचा तो वह लोग पेशाब करने के बहाने ऑटो रुकवा लिया चालक भी पेशाब करने के लिए उतर गया इसी बीच वह ऑटो लेकर फरार हो गया पुलिस को काफी समय से ऑटो चोरी की घटना में वांछित लोगों की तलाश थी
थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक का मोबाइल भी ऑटो में चला गया था काफी छानबीन के बाद ऑटो को बेचने के लिए यह लोग बीसलपुर जा रहे थे की पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम बिलपुर की सड़क पर बीती रात में ऑटो के इंद्र प्रकाश और इंद्रपाल
को दबोच लिया उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए क्या बताने की अपराधी हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चोरी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।