परिवहन विभाग की बसों में लगेज वसूली का बड़ा खेल ! ड्राइवर-परिचालक पर अनियमित वसूली का आरोप, यात्रियों को हो रहा भारी नुकसान परिवहन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में फल फूल रहा कारोबार
हरदोई / लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों में लगेज वसूली को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। बदायूं से होते हुए हरदोई और हरदोई से लखनऊ रुट पर चलने वाली बदायूं डिपो की बसों में चालक परिचालक द्वारा यात्रियों से बिना किसी रसीद लगेज का पैसा लेने की शिकायतों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
यह बस बदायूं से हरदोई होते हुए लखनऊ
और लखनऊ से हरदोई होते हुए बदायूं जाती है
यात्रियों और सूत्रों का कहना है कि इस वसूली की कोई रसीद नहीं दी जाती। सवाल उठता है क्या यह पैसा विभाग में जमा हो रहा है या विभाग को रोज लाखों का नुकसान पहुंच रहा है?
बदायूँ डिपो बस यूपी-78एच टी4044
यात्रियों का आरोप है कि यह बस लखनऊ से हरदोई आते समय कम से
कम 6 बार लगेज के लिए रुकती है। हर स्टॉप पर परिचालक द्वारा लगेज उतारवाकर वसूली की जाती है लेकिन किसी तरह की आधिकारिक रसीद नहीं मिलती। इससे यात्रियों को देरी का सामना भी करना पड़ता है।
यात्रियों को समय से नहीं पहुंचा पा रही बसें
लगेज वसूली के चक्कर में कई बसें निर्धारित समय से बहुत देर से अपने स्टेशनों पर पहुंच रही हैं।
इसके चलते
यात्रियों के महत्वपूर्ण कार्य छूट जाते हैं
रोजगार, नौकरी और अन्य आवश्यक कामों में नुकसान उठाना पड़ता है
जबकि टी आई द्वारा यह गाड़ी चेक करी गई है अब देखना है कि टी आई महोदय ने इस पर कोई कार्रवाई की है या नहीं और यह भी देखना है अधिकारी और कर्मचारी इस पर कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं जबकि परिचालक लगभग लखनऊ से बदायूं के लिए कुछ लगेज लगभग ₹1500 का ले गया है और लखनऊ से हरदोई तक कई कार्टून लेकर आया है
सबसे खास बात यह है ऊपर अधिकारी और कर्मचारियों के नंबर दिए गए हैं जिसमें चालक द्वारा नंबरों को मिटा दिया गया है जिससे किसी प्रकार की कोई शिकायत ना कर पाए