युवक को तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक को तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने दबोचा

Tuesday, March 24, 2026 | March 24, 2026 Last Updated 2026-03-24T14:48:53Z
    Share
युवक को तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने दबोचा। 

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के गांव हरेली अलीपुर के निकट अंडरपास के नीचे बीती सोमवार की रात्रि फतेहगंज पूर्वी के हलका इंचार्ज संगम शर्मा अपने साथी दीपक व अन्य के साथ पुलिस जीप से रात्रि गस्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी बुद्धा लॉर्ड स्कूल के पास अंडरपास के नीचे एक युवक संदिग स्थिति में घूम रहा है

 मुखबिर की बात पर विश्वास करके पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जोर-जोर से भागने लगा काफी दूर पीछा करने के बाद युवक को पकड़ा गया तो उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और 

दो जिंदा कारतूस बरामद हुए पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम इरफान पुत्र अच्छन निवासी ग्राम टिसुआ बताया पूछने पर युवक ने बताया कि वह 

अपने शौक के लिए और लोगों में टशन दिखाने के लिए तमंचा रखता है पुलिस में युवक का अवैध रूप से तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close