अनंत श्री कोल्ड स्टोर परसिया में होली मिलन समारोह: किसानों और श्रमिकों को बांटे उपहार व नकद राशि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनंत श्री कोल्ड स्टोर परसिया में होली मिलन समारोह: किसानों और श्रमिकों को बांटे उपहार व नकद राशि

Tuesday, March 3, 2026 | March 03, 2026 Last Updated 2026-03-03T13:34:14Z
    Share
अनंत श्री कोल्ड स्टोर परसिया में होली मिलन समारोह: किसानों और श्रमिकों को बांटे उपहार व नकद राशि
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं

बिसौली (बदायूं): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसिया स्थित अनंत श्री कोल्ड स्टोर एंटरप्राइजेज पर होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोल्ड स्टोर के संचालकों ने एकता और प्रेम के प्रतीक रंगों के त्योहार की बधाई देते हुए किसानों और वर्करों के साथ खुशियां साझा कीं।
कोल्ड स्टोर के संचालक सौरभ सिंह, मंजीत सिंह, सुनील सिंह एडवोकेट (मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण), मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, मधुरेश सिंह, गौरव प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह रानू, प्रशांत सिंह और अक्षित प्रताप सिंह ने अधिवक्ता संजीव मिश्रा के साथ मिलकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उत्सव के दौरान संचालकों द्वारा किसानों और श्रमिकों को होली के गिफ्ट के रूप में मिठाई और नकद धनराशि का वितरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोल्ड स्टोर मैनेजर दुर्गेश, पुष्पेंद्र सिंह, उमेश सिंह, दुबे जी, वीरेंद्र, लालसिंह, कमलेश, सत्यभान सिंह और राजेंद्र सिंह सहित

 बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालकों ने कहा कि किसान और श्रमिक ही कोल्ड स्टोर की असली ताकत हैं और उनके साथ खुशियां बांटकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close