सहसवान: एल्डर कमेटी की बैठक में बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया।
24 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी और तीन अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। एल्डर कमेटी चेयरमेन अनेकपाल सिंह ने बताया कि 24 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
25 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। तीन अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम चार बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बैठक में कमेटी सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, राधाकृष्ण माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, मोहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे।