कोल्ड स्टोर से ड्यूटी कर साइकिल से वापस आ रहे ऑपरेटर के ऊपर पलटा कैंटर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोल्ड स्टोर से ड्यूटी कर साइकिल से वापस आ रहे ऑपरेटर के ऊपर पलटा कैंटर

Monday, March 23, 2026 | March 23, 2026 Last Updated 2026-03-23T11:24:39Z
    Share
कोल्ड स्टोर से ड्यूटी कर साइकिल से वापस आ रहे ऑपरेटर के ऊपर पलटा कैंटर
दबकर हुई दर्दनाक मौत।
 
फतेहगंज पूर्वी/ नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर बरेली के बॉर्डर पर वहगुल नदी के पास सुबह लगभग 6:00 बजे कोल्ड स्टोर से ड्यूटी खत्म कर वापस आ रहा है कि ऑपरेटर के ऊपर अचानक विपरीत दिशा से आ रही कैंनटर यू पी 25.CT5684 नंबर की गाड़ी पलट गई जिससे कोल्ड स्टोर ऑपरेटर साइकिल सहित कैनटर के नीचे दब गया। जिसकी पहचान किशन लाल पुत्र रामदास उम्र 35 वर्ष मोहल्ला उत्तमगंज पूर्वी फतेहगंज पूर्वी के रुप में हुई। एक्सीडेंट होने के उपरांत थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची। 

इसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक किशन लाल मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर में कोल्ड स्टोर में मशीन चलाने का कार्य करता था जो कि रोज शाम को घर से जाकर रात में ड्यूटी करता था और सुबह वापस आ जाता था रोज की तरह आज भी घर वापस आ रहा था कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया इससे उसकी मौत हो गई ।युवक की मृत्यु पर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है युवक अभी अविवाहित था उसकी शादी नहीं हुई थी। 
थाना फतेहगंज पूर्वी प्रभारी संतोष कुमार ने क्रेन मंगवाकर कैंटर को हटवाकर उसके नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से तुरंत फरीदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close