उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील मिलक में संपूर्ण समाधान दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील मिलक में संपूर्ण समाधान दिवस

Monday, March 23, 2026 | March 23, 2026 Last Updated 2026-03-23T11:45:15Z
    Share
उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील मिलक में संपूर्ण समाधान दिवस

मिलक। जनपद रामपुर की तहसील मिलक में उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल आठ फरियादी अपनी शिकायती पत्र लेकर आए जिसमें पांच राजस्व विभाग की एक पुलिस विभाग की तथा दो विकास विभाग से संबंधित शिकायतें आईं 

जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 6 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पूर्वी धनेली निवासी गुलाब राय ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपना प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या 275 जिसमें चार भाइयों के नाम दर्ज हैं उनके एक भाई ने अपनी हिस्से की जमीन मिलक नगर के नसीराबाद निवासी विमल कुमार पुत्र सत्य प्रकाश को बेच दी। 

उनका कहना है कि हम चारों भाइयों में बिना कूड़ाबंदी हुए बंटवारे के विमल कुमार ने 18 मार्च 2026 को अपनी मर्जी से रोड की तरफ खेत में 18 मार्च 2026 को खेत में खड़े गेहूं को अपनी मर्जी से कटवाकर बुनियाद भरवा दी। उनका कहना है

 कि हमने उप जिलाधिकारी मिलक से प्रार्थना पत्र देकर इस कार्य के बारे में अवगत कराया लेकिन वह शिकायत पत्र आज 23 मार्च होने पर भी उप जिलाधिकारी कार्यालय में विचाराधीन है। गुलाब राय का कहना है 

कि संपूर्ण समाधान दिवस में समाधान दिवस अध्यक्ष महोदय ने हमारे शिकायती पत्र को अस्वीकृत करते हुए कहा कि तुमने यह शिकायत जब पहले कर दी है तो अब क्यों आए हो तो यह सुनकर उनको उदास होकर घर वापस लौटना पड़ा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close