बंदरों ने किया अध्यापक पर हमला, अध्यापक हुए घायल
स्कूल में दहशत का माहौल
जनपद बरेली/ क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम टिसुआ स्थित श्री कस्तूरी लाल जुकखी सिंह आर्य इंटर कॉलेज में आज दिन सोमवार को सुबह लगभग 8:00 बजे कॉलेज के गेट पर बंदरों ने एक अध्यापक पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए। इसके बाद विद्यालय में दहशत का माहौल बन गया। विद्यालय स्टाफ ने जैसे तैसे बंदरों को भगाकर अध्यापक को वमुश्किल बचाया।
इंटर कॉलेज की स्टाफ के अनुसार क्षेत्र में बंदरों का आतंक बहुत ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। कॉलेज के अध्यापक इशरार अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों के प्रार्थना करते समय भी बंदर कई बार हमला कर चुके हैं
और कक्षाओं के अंदर तक घुस जाते हैं जिसकी वजह से विद्यार्थियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है कई विद्यार्थी तो अब स्कूल आने से भी डरने लगे हैं।
विद्यालय स्टाफ के अनुसार बंदर राहगीरों को भी निशाना बना रहे हैं कुछ दिन पहले निकसुआ गांव के सूर्यांश तिवारी भी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं और बंदरों के द्वारा कई अंध लोगों को भी घायल किया जा चुका है।
कॉलेज के प्रधानाध्यापक मयंक तिवारी ने बताया कि केशव स्टेशन के समीप यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई के बाद बंदरों की संख्या गांव एवं स्कूल की तरफ आ गई है इसके अलावा कुछ बंदरों को रात में बाहर से लाकर भी छोड़े जाने की
आशंका जताई जा रही है। अध्यापक इसरार अहमद ने बताया कि वह उक्त मामले की शिकायत थाना फतेहगंज पूर्वी में करेंगे इसके साथ उप जिला अधिकारी फरीदपुर को ज्ञापन सौंप कर स्थाई समाधान की मांग करेंगे जिससे अध्यापकों को एवं विद्यार्थियों में किसी भी प्रकार का डर पैदा ना हो।