जनपद शाहजहांपुर/ क्षेत्र पुवाया के राजेश कुमार के द्वारा भ्रष्टाचार द्वारा संगठन को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति ग्राम सदापुर तहसील पुवाया जनपद शाहजहांपुर के गठन हेतु आवश्यक विधि कार्रवाई किए जाने के एवरेज में मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल के द्वारा₹10000 रिश्वत की मांग की गई है।
शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम के द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूरन लाल मत्स्य निरीक्षक कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य जनपद तहसील तिलहर शाहजहांपुर में रोड के पास स्थित मुख्य द्वार के समीप पूरनलाल को ₹10000 की नगद रिश्वत लेते हुए दोपहर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
एंटी करप्शन टीम के द्वारा पूरन लाल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरनलाल के विरुद्ध थाना मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
एंटी करप्शन टीम के पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार बरेली मंडल का कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत उनके मोबाइल नंबर 9454 40 5475 व प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के मोबाइल नंबर 945440 1653 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।