ग्राम चौपाल का आयोजन कर किया शिकायतों का निस्तारण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम चौपाल का आयोजन कर किया शिकायतों का निस्तारण

Saturday, March 28, 2026 | March 28, 2026 Last Updated 2026-03-28T11:37:30Z
    Share
ग्राम चौपाल का आयोजन कर किया शिकायतों का निस्तारण
बदायूँ : 28 मार्च। सामुदायिक केन्द्र भवन गुलड़िया में चकबन्दी विभाग के प्राधिकारियों द्वारा ग्राम में चकबन्दी से सम्बन्धित समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण एवं निस्तारण के लिए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में उपस्थित कृषकगणों में धनपाल सिंह पुत्र हेतराम सिंह, रामसिंह राठौर पुत्र हरप्रसाद सिंह, पालन सिंह पुत्र रूम सिंह, पंकज सिंह, अखिलेश कुमार, भगवन्त सिंह व सुरेश चन्द्र सिंह आदि द्वारा चकबन्दी से सम्बन्धित अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारीगण को अवगत कराया गया।

 अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल व ग्राम के काफी अधिक संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close