मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ को उठे हजारों हाथ
मिलक/रामपुर पवित्र महीने रमजान के बाद आज हजारों लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की इस दौरान ईदगाह और मस्जिद खचाखच भर गयी इस दौरान मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ को हजारों हाथ एक साथ उठे आज नगर की ईदगाह में ईद-उल- फितर की नमाज सुबह 8:30 बजे मुफ़्ती
कारी नज़फ अली ने अदा करायी नमाज़ के बाद खुतवा सुना और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई दुआ के बाद सलातो सलाम पेश किया गया और लोगों ने एक दूसरों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर इमाम जामा मस्जिद कारी याकूब वहिदी, सदर सलीम मलिक, पालिका अध्यक्ष पति कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, गन्ना समिति के पूर्व
अध्यक्ष कृष्ण पाल गंगवार, नामित सभासद चंद्रभान मित्तल, सभासद पति मोहम्मद आसिब,हाजी सईदुल रहमान, अकील अहमद, हाजी मुस्तकीम, पूर्व सभासद,इकरार हुसैन, अजय सिंघल, सुरेंद्र शर्मा, लालता प्रसाद गंगवार, मोहम्मद यूनुस आदि थे तहसील क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहो में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी
जिसमें हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की नगर की नसीराबाद की मस्जिद में हाफिज अब्दुल वहीद में नमाज अदा कराई नगर के ही रौरा कलां, खाता नगरिया और ग्रामीण क्षेत्र के भैसोड़ी शरीफ, धर्मपूरा, क्योंरार, निस्वी, वेहटा, सिर्रा,
एज़नखेड़ा, कल्यान पुर, जालिफ नगला, लोहा, दुगनपुर मेहंदीपुर क्रमचा,आदि में भी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई सुरक्षा की दृष्टि से ईद गाहो और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था वहीं उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह भी शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र का दौरा करते रहे