एक साल के मासूम पर झपटा कुत्तों का झुंड, होठ चबाया, चेहरे पर घाव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक साल के मासूम पर झपटा कुत्तों का झुंड, होठ चबाया, चेहरे पर घाव।

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:25:58Z
    Share
एक साल के मासूम पर झपटा कुत्तों का झुंड, होठ चबाया, चेहरे पर घाव।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। गांव सलाई में भ‌ट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवार के एक साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। बच्चे का होठ कुत्तों ने चबा लिया, चेहरे पर गहरे दांत के निशान हैं। बदहवास हालत में परिजन बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां वैक्सीन लगाने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री समेत 220 से ज्यादा लोग रेबीज की वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
सलाई स्थित ईंट भट्ठे पर संभल निवासी अजय अपनी पत्नी और एक साल के बेटे आकाश के साथ रहता है। अजय ने बताया कि बुधवार को वह काम में जुटे था, जबकि उनकी पत्नी भी एक साल के बेटे आकाश को छोड़कर किसी काम में लग गई। इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने खाट पर बैठे आकाश को नीचे खींच लिया।
कुत्तों ने बच्चे को नोंचना शुरू कर दिया। बच्चे ने चीखना शुरू किया तो आसपास काम कर रहे लोगों ने दौड़कर बच्चे को किसी तरह कुत्तों के चुंगल से बचाया। लेकिन कुत्तों ने आकाश का होठ पूरी तरह चबा लिया, उसके गाल को भी दांतों से फांड दिया।
बच्चे के मुंह को चुन्नी से लिपेटकर किसी तरह दंपती हापुड़ सीएचसी पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार और रैबीज व अन्य वैक्सीन लगाकर मेरठ रेफर कर दिया। बच्चे के
मां, बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री को कुत्ते ने काटा हापुड़ सीएचसी में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल भी ने पैर में रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। विकास ने बताया कि रास्ते में पीछे से कुत्ते ने दांत मारे हैं। जूते और मौजे होने की वजह से दांत ज्यादा नहीं लगे।
महिला का हाथ बुरी तरह किया जख्मी : भीमनगर निवासी अनिता हापुड़ सीएचसी पहुंची। उनके हाथ में बुरी तरह कुत्ते ने काटा था। सीधे हाथ में करीब दस स्थानों पर दांत गड़े थे। इसके अलावा आठ साल के बच्चे को भी पालतू कुत्ते ने काट लिया।
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में रैबीज और सीरम वैक्सीन की व्यवस्था है। सलाई से आए बच्चे को सीरम लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। कुत्ता, बंदर काटने पर 24 घंटे के अंदर रैबीज वैक्सीन अवश्य लगवाएं। -डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close