होली पर ना हो हुड़दंग,पुलिस ने निकाला बाइक मार्च

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली पर ना हो हुड़दंग,पुलिस ने निकाला बाइक मार्च

Sunday, March 1, 2026 | March 01, 2026 Last Updated 2026-03-01T16:00:35Z
    Share
होली पर ना हो हुड़दंग,पुलिस ने निकाला बाइक मार्च संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी - 

थाना क्षेत्र में होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। क्षेत्र के संवेदनशील ग्राम रमपुरा और आसपास के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।रविवार शाम थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित पुलिस बल ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला।

 जुलूस मार्ग चिन्हित संवेदनशील रास्तों से होकर गुजरा।इस दौरान सभी पुलिस बल ने बाईकों से घूमकर जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया।पुलिस ने मार्ग के प्रमुख चौराहा

 धार्मिक स्थलों और भीड़ भाड़ वाले स्थानो का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह व हुड़दंग की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते

 हुए सख्त लहजे में कहा की त्योहार की आड़ में माहौल बिगडाने की कोशिश करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close