सपा कार्यकर्ता ने स्याना से लखनऊ तक पदयात्रा शुरू की।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
स्याना नगर निवासी एक सपा कार्यकर्ता ने सोमवार को नगर के आंबेडकर पार्क से लखनऊ तक पदयात्रा शुरू कर दी। यात्रा शुरू होने से पहले सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहवर्धन किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। नगरनिवासी फैजान कुरैशी समाजवादी पार्टी के सक्रिय
कार्यकर्ता हैं। इससे पहले भी वह कई बार साइकिल व पैदल यात्रा कर चुके हैं। फैजान कुरैशी ने बताया कि वह लगभग 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर लखनऊ पहुंचेंगे। जहां वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलेंगे। यात्रा के दौरान वह गांव-गांव और शहर-शहर जाकर पार्टी की नीतियों का
प्रचार करेंगे और अल्पसंख्यक समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को
जागरूक कर उन्हें एकजुट करना है। सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर रवाना किया। इस दौरान हारिस चौधरी, तनुभव त्यागी आदि मौजूद रहे।