स्कूटी सवार चाचा भतीजे हाईवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूटी सवार चाचा भतीजे हाईवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुए घायल

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T12:46:15Z
    Share
स्कूटी सवार चाचा भतीजे हाईवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुए घायल

रामपुर। आपको बता दें घटना जनपद के मिलक थाना क्षेत्र की है जहां ग्राम खाता नगरिया निवासी अरमान पुत्र लईक अपने भतीजे फैज पुत्र जमालुद्दीन के साथ बीते गुरुवार की शाम लगभग 8:30 बजे मिलक से स्कूटी पर सामान लेकर घर वापस लौट रहे थे। रोराकला जीरो पॉइंट पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। 

हादसे में वह दोनों स्कूटी से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों चाचा भतीजे को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अरमान की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रामपुर को रेफर कर

 दिया। उधर मौका पाकर कार सवार अपनी कार को लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। थाना प्रभारी मिलक पुष्कर सिंह ने बताया कि खाता नगरिया निवासी अरमान अपने भतीजे फैज़ के साथ मिलक से स्कूटी पर सामान लेकर घर जा रहे थे

 । रोरा कला रोजा इफ्तार के बाद सड़क पार करते समय यूपी 25 सीयू कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीणों की मदद से इनको सीएचसी मिलक में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अरमान की हालत गंभीर होने के कारण उनको सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close