*दबंग व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर पड़ोस की महिला को बुरी नीयत से दवोचा
फतेहगंज पूर्वी/ क्षेत्र की एक महिला के द्वारा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की निवासी है। वह अपने घर में सो रही थी कि 26 /27 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3:00 बजे गांव का एक दबंग व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसके साथ
जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसके द्वारा जोर से चीखने चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए तो उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए
वहां से फरार हो गया। महिला के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति दबंग व हेकड किस्म का है । जिससे प्रार्थनी को अपनी जानमाल का खतरा बना हुआ है कृपया रिपोर्ट दर्ज कर कानून कारवाई करने की कृपा करें।