घर में आग लगने के दौरान हुआ लगभग 10 लख रुपए का नुकसान*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में आग लगने के दौरान हुआ लगभग 10 लख रुपए का नुकसान*

Friday, March 27, 2026 | March 27, 2026 Last Updated 2026-03-28T01:38:16Z
    Share
घर में आग लगने के दौरान हुआ लगभग 10 लख रुपए का नुकसान
जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला उत्तमगंज पूर्वी निवासी रामनिवास पुत्र राजाराम ने थाना फतेहगंज पूर्वी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 26/ 27 .3 .2026 रात्रि को सोते समय लगभग रात्रि 3:00 बजे उसके घर में रखे हुए जूता चप्पल एवं जूता चप्पल बनाने वाली मशीन में आग लग गई। 

आग लगने के दौरान वह सो रहा था इस दौरान उसकी आंख खुली और उसने देखा कि उसके घर में आज बुरी तरीके से फैल चुकी है उसमें बहुत जल्दी से उठकर जैसे तैसे मोहल्ले वालों को उठाकर आग पर व मुश्किल काबू पाया। लगने के दौरान उसका लगभग 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया। प्रार्थी ने बताया कि उसने लोन पर पैसा लेकर जूते चप्पल बनाने का कार्य शुरू किया था।

 प्रार्थी के द्वारा जूता चप्पल बनाने के बाद उसको मार्केट में बेचने के दौरान जो आय प्राप्त होती थी उसी से उसका गुजारा होता था। अब इतना लंबा नुकसान सोने के बाद उसके पास आर्थिक संकट पैदा हो गया है अब वह रोजी-रोटी को भी मोहताज हो गया है। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है घर में रखे हुए जूता चप्पलों व मशीनों में आग लग गई। आग लगने के दौरान प्रार्थी का नुकसान हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close