टोल प्लाजा फरीदपुर में एच एल एल लाइफ केयर लिमिटेड एवं NHAI के सहयोग से आई कैंप का आयोजन
जनपद बरेली तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा पर अंजनी कुमार सिंह प्रोजेक्ट हेड NHIT के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।जिसमें उन्होंने टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों को आई चेकअप के साथ हेल्थ चेकअप कराने को निर्देशित किया तथा
इसके भरपूर लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया ।इस कैंप में प्लाजा मैनेजर काशिम खान ने अपने साथ सभी कर्मचारी को हेल्थ चेक कराया और इस कैंप में आई सर्जन डॉक्टर मनमोहन गुप्ता के द्वारा कुल 91 लाभार्थियों का आई
चेक अप कर 25 लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे तथा अन्य लाभार्थियों को निशुल्क दबायें उपलब्ध करायीं गयी ।
इस कैंप में आशुतोष शुक्ला, स्टाफ नर्स बबीता इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अंश गुप्ता ,
वंदना शुक्ला के साथ एच एल एल लाइफ केयर लिमिटेड से ईश्वर देव दीक्षित ने कैंप का संचालन किया । टोल पलाजा मैनेजर पवन कुमार तथा संजीव कुमार गुप्ता प्लाजा कंट्रोलर का इस कैंप में विशेष सहयोग रहा।