सहसवान अधिकारी सुने जनता की पुकार। सिलेंडर की खपत के लिए भारत सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की रोक लगा दी है उसके बावजूद नगर सहसवान के प्रत्येक दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर द्वारा पकवान बनाने में उपयोग किया जा रहा है जिसके लिए जिम्मेदार पूर्ति कार्यालय एवं गैस एजेंसी मालिक है आखिर कहां से उपलब्ध हो रहे हैं इनको प्रतिदिन घरेलू गैस सिलेंडर जनता की माने तो सहसवान में लगभग 20 दुकानों में प्रतिदिन 30 से 40 सिलेंडर की खपत हैं,
आखिर इन दुकानदारों को कहां से सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं और जनता रात्रि 2 बजे से लेकर अगले दिन तक सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी रहती है कई मामले तो ऐसे आए हैं कि लाइन में लगा व्यक्ति का नंबर गैस सिलेंडर लेने के लिए आता है तब उसको यह कहकर टाल दिया जाता है पहले किताब चढ़ावा कर लाओ या कहा जाता है
कि अपने मोबाइल से गैस बुक करो बरहाल तरह-तरह के बहाने बनाने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जाता। अगर इनकी बारीकी से जांच की जाए तो इसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी लेकिन यहां पर सब उल्टा दिखाई दे रहा है कारण है गैस एजेंसी स्वामी ब्लैक में गैस सिलेंडर इन दुकानदारों को ब्लैक करने में उतारू है
जबकि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि कहीं भी किसी भी तरह की कालाबाजारी देखने को नहीं मिलनी चाहिए लेकिन सहसवान में इसका उल्टा दिखाई दे रहा है
जो घरेलू सिलेंडर घर के अंदर चलने चाहिए लेकिन वह अपनी अपनी दुकानों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं चाहे वह मिठाई प्रतिष्ठान हो, होटल हो, रेस्टोरेंट हो वहां पर पूरी तरह सरकार को बदनाम करने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर पर ही कार्य कर रहे हैं
जो एक सहसवान की जनता के लिए बहुत बड़ा विषय है सहसवान की जनता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जांच करा कर कार्रवाई की जाए।