जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस ( न्याय तक पहुंच ) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस ( न्याय तक पहुंच ) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान

Monday, March 9, 2026 | March 09, 2026 Last Updated 2026-03-09T15:34:39Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति 

बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस ( न्याय तक पहुंच ) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं ( उत्तर प्रदेश) द्वारा ग्राम पंचायत घरपुरी में पंचायत घर पर बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनुपमा राठौर द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। जिसमें बाल विवाह सरवाइवर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी महिलाएं आदि उपस्थित हुई। महिलाओं को बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जागरूक किया गया इसके उपरांत बाल विवाह सरवाइबर एवं बाल विवाह रोकने में सहयोग करने वाली महिलाओं को

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढा़कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र पाल के द्वारा किया गया ।

 बैठक में ग्राम प्रधान एवं संस्था के पदाधिकारी व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गंगा सिंह, काउंसलर, चेतना, कम्युनिटी सोशल वर्कर रूबी देवी , दुर्गा एवं अनुपम आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close