सहसवान: होली के मद्देनजर मंगलवार को सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान: होली के मद्देनजर मंगलवार को सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च

Tuesday, March 3, 2026 | March 03, 2026 Last Updated 2026-03-03T15:59:49Z
    Share
फोटो 
सहसवान: होली के मद्देनजर मंगलवार को सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरु हुआ मार्च मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ निकाल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट और जैकेट पहनकर लाठी के साथ नजर

 आए। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल धनंजय सिंह ने कहा 

कि होली के दौरान किसी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, जबरन रंग डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close