बिसौली: संविलियन विद्यालय बंजरिया में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य रहे मुख्य अतिथि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: संविलियन विद्यालय बंजरिया में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य रहे मुख्य अतिथि

Tuesday, March 31, 2026 | March 31, 2026 Last Updated 2026-03-31T12:11:25Z
    Share
बिसौली: संविलियन विद्यालय बंजरिया में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य रहे मुख्य अतिथि

बिसौली (बदायूं): क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बंजरिया के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षिका पूनम लता सक्सेना का विदाई समारोह अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया

", विशिष्ट अतिथि आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और भावुक विदाई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता: विधायक

सभा को संबोधित करते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है और वह कभी रिटायर नहीं होता। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए घोषणा की कि विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से हर संभव मदद की जाएगी।

विद्यालय के विकास का संकल्प
ब्लॉक प्रमुख ओम किशन ने विद्यालय से अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा कि बंजरिया विद्यालय उनके हृदय में बसता है और इसके भौतिक विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और एआरपी दीपक रस्तोगी ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

सम्मान और विदाई
अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शिक्षिका पूनम लता सक्सेना को सभी ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मनोज कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अनोखे लाल सक्सेना, घनश्याम शर्मा, गगन चन्द्र गुप्ता, 

चन्द्रमुखी, संतोष सक्सैना, विनेश शर्मा, प्रेमनरायण शर्मा, जगपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अजयपाल यादव, कैलाश यादव, रामवेटी, भूरी देवी, भुवनेश गोविल, अबधेश, आयोग गोयल, सुचिका वार्ष्णेय, सरस्वती, सरोज, तृप्ती मिश्रा, नेहा शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close