मिशन शक्ति टीम ने बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलाया।
फतेहगंज पूर्वी।
रविवार को एक बुजुर्ग महिला गूगल नगरिया गांव के पास घूमती हुई एक व्यक्ति को मिली मिली तो उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी महिला मदद की गुहार लगा रही थी जिसके बाद महिला उपनिरीक्षक आँचल राणा सिपाही स्मिता पाल और सावित्री देवी ने थाने लाकर महिला
से उसके परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त की तो महिला सिर्फ अपना नाम गिलाशी जनपद महराजगंज की निवासी बता रही थी।महिला के पास एक पर्ची थी जिसमें एक मोबाइल नंबर और पता लिखा हुआ था।
जिसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संर्पक किया उन लोगों ने बताया कि वह गोरखपुर के लिए दवाई लेने गयीं थीं पड़ी लिखी नहीं है इसलिए दूसरी ट्रेन पर बैठ गई द्वारिकेश चीनी मिल के पास ट्रेन रुकने पर वहीं उतर गई
और भटक कर फतेहगंज पूर्वी पहुंच गई।पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर महिला का पति नछत्र और बहन का बेटा शैलेश थाने पहुंचे तो दोनो ने महिला को पहचान लिया और पुलिस ने महिला को दोनो के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलाया गया है।