बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने जलालपुर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की
बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में बबलू शर्मा के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" उनके आवास पहुँचे।
हाल ही में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से हुई इस दुखद मृत्यु के बाद बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है और वे इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर उनके साथ प्रभाकर शर्मा 'लिट्टे', पुनीत शाक्य और अन्य परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शोक व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी।