उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन खेल सितारों से जगमगाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे।
पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार व पेरिस ओलंपिक में हाकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया
कि वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन पुरस्कारों के तहत खिलाड़ियों को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।