महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को जागरूक करने हेतु एक बाइक रैली का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को जागरूक करने हेतु एक बाइक रैली का हुआ आयोजन

Saturday, March 21, 2026 | March 21, 2026 Last Updated 2026-03-21T15:24:09Z
    Share
महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को जागरूक करने हेतु एक बाइक रैली का हुआ आयोजन

थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में आज नगर के स्टेशन रोड से में बाजार तक महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूक अभियान को सफल बनाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनात समस्त महिला कर्मियों द्वारा स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर में भ्रमण किया गया।
 इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूक अभियान को सफल बनाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें हम महिला शक्ति को यह

 एहसास करना चाहते हैं कि पुलिस हर पल हर समय आपकी सेवा में तैयार है महिला को कभी भी अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए और इस समय नवरात्रि में महाशक्ति की अराधना का पर्व चल रहा है तो महिला शक्ति का रूप है 

और शक्ति हमेशा जीतती है बुराई पर अच्छाई की हमेशा विजय होती है। हमारे देश की महिलाओं ने हमेशा इतिहास रचा है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस रैली का आयोजन किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close