भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न आवारा पशु एवं गेहूं क्रय केंद्र के मुद्दे पर हुई चर्चा।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट हगंज पूर्वी।
नगर क्षेत्र में स्थित सहकारी गल्ला गोदाम एवं खाद वितरण केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा रविवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की मुख्य समस्या आवारा गोवंशीय पशु है जो कि किसानों की तैयार फसलों को जरा सी चूक होने पर खत्म कर रहे हैं अधिकारियों को बार-बार अवगत कराए जाने के बाद भी आवारा गोवंश पशुओं से किसानों को छुटकारा नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही आवारा गौ वंशीय पशुओं को पड़कर गौशाला भिजवाया जाए वहीं अति शीघ्र आने वाली गेहूं की फसल की बिक्री के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कम से कम क्षेत्र में 50 क्रय केंद्र खोले जाएं जिससे किसान को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिल सके और किसान अपनी फसल ओने-पहुने दामों में बेचने को मजबूर ना हो जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि जल्दी ही इन प्रस्तावों को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा किसान यूनियन की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह वरिष्ठ जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह ओम प्रकाश सिंह नेपाल सिंह प्रहलाद गंगवार ननकू बक्स ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप तहसील अध्यक्ष सुनील यादव समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।