रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में हुआ होली समारोह का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में हुआ होली समारोह का आयोजन

Thursday, March 5, 2026 | March 05, 2026 Last Updated 2026-03-05T14:59:21Z
    Share
रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में हुआ होली समारोह का आयोजन
रामपुर। गुरुवार को गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, 

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारीगण के साथ-साथ पुलिस परिवारजनों ने एकत्रित होकर इस रंगों के पावन पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कहा की होली मिलन समारोह का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करना और सामूहिक खुशी का वातावरण बनाना है

 इस प्रकार के आयोजन हमारी एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस कर्मियों के परिवारजन उपस्थित थे

 जिन्होंने मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे के साथ रंग खेल कर होली पर्व की खुशियां साझा की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close