संभल:
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोजी अभियान ( एल सी डी सी) के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत डॉ मनमोहन शर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को कुष्ठ रोग खोजी अभियान के प्रमुख बिन्दुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया
कि यह अभियान 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी।टीमें 2 वर्ष से ऊपर के घर के सभी सदस्यों का परीक्षण करेंगी। कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर दवा एमडीटी द्वारा उपचारित किया जाएगा। टीम के कार्य का पर्यवेक्षण सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।
Ok उन्होंने खोजी दल के सदस्य एवं उनके कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक आशा एवं एक पुरुष फील्ड लेविल वर्कर या पुरुष स्वयं सेवक तथा नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी/ महिला स्वयं सेवक तथा एक पुरुष स्वयं सेवक खोजी दल के सदस्य होंगे।
खोजी दल द्वारा पूंछे जाने वाले प्रश्न तथा खोजी दल द्वारा की जाने वाली हाउस मार्किंग। खोजी टीम के प्रशिक्षण तथा पर्यवेक्षक के लिए निर्देश आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशाओं के पिछले भुगतान के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध की पहचान को लेकर ग्राम कुल की मदद ली जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोई भी केस छुपा न रहे इसपर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे को गम्भीरता से किया जाए माइक्रो प्लान अच्छे ढंग से बनाने को लेकर भी निर्देशित किया। दवाओं की उपलब्धता एवं एम ओ आई सी की सजगता को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश
दिए।इसके उपरांत मलेरिया उन्मूलन को लेकर भी चर्चा की गयी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिश्नोई द्वारा मलेरिया से संबंधित प्रमुख जानकारी प्रदान की गयीं।
मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी प्रदान की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिना,सीएचसी चंदौसी प्रभारी डॉ हरविंदर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।